नाहन: NH-7 पर मिला मिला व्यक्ति का शव, फैली सनसनी

<p>नाहन के पांवटा साहिब-देहरादून नेशनल हाइवे-7 पर नाहन से करीब 3 किलोमीटर दूर दोसड़का के साथ नाले में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कालूराम के रूप में हुई है, जोकि डेरा तहसील नारायणगढ़ हरियाणा से ताल्लुक रखता है। दरअसल पुलिस को यहां शव मिलने से सूचना मिली थी।</p>

<p>इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कांलेज भेज दिया है। हालांकि कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मगर शुरुआती जांच में शराब का ज्यादा सेवन मौत का कारण माना जा रहा है। उधर स्थानीय लोगों ने भी बताया कि बीती शाम करीब 4 बजे उक्त व्यक्ति दोसड़का पर घूम रहा था, जोकि नशे में धुत्त था।</p>

<p>पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी विरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शराब का अधिक सेवन मौत का कारण हो सकता है, लेकिन सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

24 mins ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

55 mins ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

2 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

2 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

2 hours ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

7 hours ago