नाहन: सलानी नदी में रहस्यमय तरीके से तड़प-तड़प कर मर गई सैकड़ों मछलियां

<p>नाहन की सैनवाला पंचायत के साथ बह रही सलानी नदी में सैकड़ों मछलियां तड़प-तड़प कर मर गई हैं। माना जा रहा है कि सलानी क्षेत्र में चल रहे एक उद्योग द्वारा रसायनयुक्त पानी नदी में छोड़े जाने से मछलियां मर गईं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मत्स्य विभाग के साथ साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की है। जानकारी मुताबिक उद्योग के प्रदूषित पानी से सलानी की नदी में सैकड़ों की संख्या में मछलियां मर गई हैं। ग्रामीणों ने नदी में मृत मछलियों को देखा तो मत्स्य पालन विभाग के स्थानीय कर्मचारी को सूचित किया। मत्स्य पालन विभाग के क्षेत्रीय सहायक दर्शन लाल ने मौके का मुआयना किया और मछलियों को मृत पाया।</p>

<p>ग्रामीणों ने तड़प कर मर रहीं मछलियों की वीडियो भी बनाई। इस दौरान ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सलानी नदी में बड़ी संख्या में मछलियां का एक साथ मर गई हैं। जाहिर है कि उद्योग का प्रदूषित पानी नदी में छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को मवेशियों की चिंता सताने लगी है क्योंकि अधिकांश ग्रामीणों के मवेशी नदी का पानी पीते हैं। ऐसे में प्रदूषित जल पीने से मवेशियों की जान भी जा सकती है।</p>

<p>वहीं, क्षेत्र में चल रही पेयजल योजनाओं पर भी इसका प्रतिकूल असर हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, मत्स्य विभाग द्वारा नदी से पानी के सैंपल ले लिए गए हैं। यदि नदी में किसी उद्योग का कैमिकल पाया जाता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

6 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

7 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

7 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

8 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

8 hours ago