Follow Us:

नाहन: बाता नदी में कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

पी.चंद |

नाहन के उपमंडल पांवटा साहिब में आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने बाता नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। व्यक्ति के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे भगतराम पुत्र जालम सिंह निवासी तहसील चौपाल (शिमला) निवासी ने बाता पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पुल से कूदते ही भगतराम पानी में न गिरकर नदी के बीच भारी चट्टानों पर जा गिरा जिस कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद गंभीर रुप से घायल भगतराम को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लिया है। साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।