नाहन: SPO की नियुक्ति के देने के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेते महिला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

<p>विजिलेंस की टीम ने वीरवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मामला जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन का है। विजिलेंस की टीम ने यहां एक महिला पुलिस कर्मी को 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। महिला पुलिस कर्मी सत्या देवी हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। विजलेंस टीम सत्या देवी से पूछताछ कर रही है।</p>

<p>बता दें कि हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा करीब 2 महीने पूर्व अधिसूचना जारी की गई थी कि प्रदेश में एसपीओ स्पेशल प्रोटेक्शन ऑफिसर की भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया अभी शुरू भी नहीं हुई थी जिसके लिए लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला वीरवार दोपहर को नहान मेडिकल कॉलेज के समीप सामने आया जब विजिलेंस की टीम में नाहन पुलिस लाइन में तैनात महिला एचएससी को 30000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।</p>

<p>मिली जानकारी के मुताबिक महिला पुलिस कर्मी शिकायतकर्ता से उसके बेटे को स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) के पद पर नियुक्ति देने की एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को इसकी जानकारी दी। आज विजिलेंस ने नाहन मेडिकल कॉलेज के पास महिला पुलिस कर्मी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। महिला पुलिस कर्मी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर डीएसपी विजिलेंस तरणजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।</p>

<p>गौरतलब है कि इससे पहले पांबटा साहिब में विजिलेंस टीम ने एक 1 सप्ताह पूर्व टीसीपी प्लानिंग ऑफिसर को 1 लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।</p>

Samachar First

Recent Posts

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

5 mins ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

17 mins ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

15 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

15 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

16 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

17 hours ago