शिमला: नायब तहसीलदार की संदिग्ध मौत, कमरे से शव बरामद

<p>रोहडू में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात राकेश कुमार प्रेमी (54) की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव रोहडू स्थित आवास से बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक उनकी करीब एक माह पहले ही रोहडू में तैनाती हुई थी और वे कुनिहार के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी मौत के कारणों का पता नही चल पाया है।&nbsp;</p>

<p>बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक जब नायब तहसीलदार का ड्राइवर सुबह आवास पर उन्हें लेने आया तो काफी समय तक कमरा नहीं खुला। इसके बाद उसे शक हुआ तो उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।</p>

<p>इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो पाया कि नायब तहसीलदार बिस्तर पर मृत पड़े थे। उनकी चुनाव में ड्यूटी भी लगी थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला सचिवालय के बाहर गरजे शिक्षित बेरोजगार

  सरकार को याद दिलाई रोजगार देने की गारंटी आउटसोर्स पर हो रही भर्तियों का…

1 min ago

बड़े उद्योगों के लिए बिजली सब्सिडी समाप्त: जानें किन्हें मिलेगी राहत

22केवी तक के छोटे उद्योगों को जारी रहेगी राहत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में भी 6.5 फीसदी…

8 mins ago

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में 180 पदों पर भर्ती को मंजूरी, दो भर्ती परिणाम भी होंगे जारी

  Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक…

17 mins ago

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

8 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

8 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

8 hours ago