Follow Us:

शिमला के बाद अब कांगड़ा में बरामद हुआ महिला का नग्न शव

समाचार फर्स्ट डेस्क |

 हिमाचल के शिमला के बाद अब कांगड़ा जिले में भी महिला का नग्न शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, पालमपुर तहसील के बंदला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

महिला मूल रूप से नेपाल की निवासीः-

मृतका की पहचान सीमा (40)के रूप में हुई है, जोकि मूल रूप से नेपाल की निवासी है और विवाहित है। पिछले कुछ समय से महिला बंदला में श्रमिक के रूप में कार्यरत थी। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, ऐसे में महिला के कथित शारीरिक शोषण के पश्चात हत्या के एंगल को भी नकारा नहीं जा रहा है।

इलाके में सनसनी का माहौलः- 

ढांक से गिरकर मौत होने को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है, यद्यपि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि महिला का मोबाइल भी गायब है। उपमंडल पुलिस अधिकारी विकास धीमान ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।