Follow Us:

नालागढ़: 15 पेटी अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट |

नालागढ़ थाना क्षेत्र के तहत मंझौली गांव में पुलिस ने एक गाड़ी से 15 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इम मामले में पुलिस ने दो लोगों का गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू प्रभरी लखवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मंझौली गांव में नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से 15 पेटी अवैध शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बनगढ़ डाकघर जखेड़ा के निवासी अशोक कुमार(28) पुत्र इंद्रजीत और जौहलूवाल तहसील कालका निवासी जय सिंह(29) पुत्र सुखविंदर के रूप में हुई है। वहीं तीसरा आरोपी जो मौके से फरार हो गया है कि पहचान सुखविंदर उर्फ सुक्खू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।