Follow Us:

नालागढ़: पैलेस में मिला संदिग्ध शव, पुलिस ने किया मामला दर्ज

पी. चंद |

नालागढ़ के खरुणी में सतनाम पैलेस में एक संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति का शव मिला है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल में भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार  मृतक की बाजू पर श्री श्री 1008 मुंशी राम मूर्ति दास नागा महाराज लिखा है। सूत्रों की मानें तो हादसा शराब के ओवर डॉस के कारण हुआ है।