Follow Us:

नालागढ़: PWD कर्मचारी पर जानलेवा हमला, आरोपी मौके से फरार

पी.चंद |

नालागढ़ के वरुणा में पीडब्लूडी के कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित कर्मचारी ने 2 लोगों पर राड और डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में पीड़ित कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हमले में घायल कर्मचारी सिविल अस्पताल नालागढ़ में भर्ती है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक फिलहाल फरार हैं।