Follow Us:

किन्नौर हिमस्खलन में नालागढ़ का जवान राजेश भी लापता

पी.चंद |

जिला किन्नौर में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के 6 जवान दब गए। बर्फ में दबने से एक जवान की मौत हो गई जबकि पांच अभी भी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इनमें से एक जवान नालागढ़ का राजेश भी शामिल है।

सेना के अधिकारियों ने बुधवार रात को राजेश के लापता होने की जानकारी उसके परिजनों को दी। बेटे के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजन अपने बेटे के सुकुशल होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि राजेश की अभी दो महीने पहले ही शादी हुई थी।