क्रिकेटर मोहम्मद शमी की कार का ऐक्सिडेंट, सिर में लगी चोट

<p>क्रिकेटर मोहम्मद शमी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह देहरादून से दिल्ली लौट रहे थे। शमी के सिर में चोट आई है, जिसकी वजह से उन्हें कई टांके लगाए गए हैं। फिलहाल शमी देहरादून में ही आराम कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल शमी ठीक हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।</p>

<p>मोहम्मद शमी इस मानसिक रूप से दबाव झेल रहे थे। इसी कड़ी में शमी रिलेक्स और प्रैक्टिस के लिए देहरादून आए थे। शमी देहरादून की अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करने आए थे। अपनी क्रिकेट ट्रेनिंग को पूरा कर शमी दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शमी की चोट कितनी गंभीर है अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पा रही है।</p>

<p>गौरतलब है कि&nbsp; टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद विवादों में चल रहे हैं। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, शमी इन सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

14 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

14 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

14 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

14 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

14 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

14 hours ago