Follow Us:

हत्थे चढ़ा नेपाली लड़कियों का सौदागर, पुलिस ने नाटकीय अंदाज में किया अरेस्ट

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नेपाली लड़कियों को खाड़ी देशों में बेचने वाले गैंग के मास्टरमाइंड लोपसंग लामा उर्फ लामा अरेस्ट कर लिया गया। 33 साल के लामा को स्पेशल सेल ने नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार किया। पुलिस जब उसे पकड़ने वजीराबाद पहुंची तो वह एक मॉनेस्ट्री में घुस गया और वहां से यमुना में कूद पड़ा। उसके पीछे-पीछे मनोज नाम के पुलिसकर्मी ने भी छलांग लगा दी और उसे दबोच लिया। लामा पर एक लाख का इनाम था और काफी दिनों से उसकी तलाश थी।

पुलिस के मुताबिक, लामा नेपाल की लड़कियों को जॉब के बहाने दिल्ली लाता था और यहां से उन्हें खाड़ी देशों में 50 हजार से पांच लाख रुपये में बेच देता था। दिल्ली महिला आयोग ने पिछले साल मुनिरका से 16 नेपाली लड़कियों को छुड़ाया था। आरोप है कि इन्हें दिल्ली तक लामा ही लाया था।