Follow Us:

सोलनः नवविवाहिता युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

नवनीत बत्ता |

सोलन शहर में एक नव विवाहिता लड़की के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना आज सुबह 10 बजे के आसपास की है। जानकारी के अनुसार जेबीटी ​फर्स्ट ईयर ​कर रही ​24 साल की निशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका मधुबन कालोनी में किराए के कमरे में अपनी सहेली के साथ रह रही थी। वीरवार को पहली मर्तबा पति उससे मिलने भी आया था। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।