<p>जिला किन्नौर में एनएच-5 पर दो जगह लैंडस्लाइड हुआ है। भूस्खलन से अप्पर किन्नौर और काजा जा रहे सैकड़ों लोग फंस चुके हैं। किन्नौर में बर्फबारी थमने के बाद अब सड़कों पर सफर खतरनाक हो गया है। किन्नौर में पहाड़ियों के दरकने का सिलसिला जारी है। भावनगर के पास लुतुकसा के पास पहाड़ी दरकने से एनएच-5 बंद हो गया है। जिला में बर्फबारी थमने के बाद अब सड़कों पर सफर खतरनाक हो गया है। किन्नौर में पहाड़ों के दरकने का सिलसिला जारी है।</p>
<p>बीते शुक्रवार को अचानक पहाड़ी दरकने से वाहनों की आवाजाही बन्द हो गई है। जब ये पहाड़ी दरकी तो वहां अन्य लोग भी खड़े थे, लेकिन पत्थर आते देख सभी एक जगह खड़े हो गए और कुछ ही देर में ऊपर से पहाड़ी दरकने से सड़क मार्ग बंद हो गया।</p>
<p>वहीं, पुरबनी झूला के पास भी अचानक पहाड़ी से चट्टानें टूटकर एनएच -5 पर आ गिरी। हालांकि घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बीआरओ ओसी राघव ने बताया कि जल्द ही सड़क मार्ग को खोल दिया जाएगा।</p>
<p> </p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…