Follow Us:

नहीं रहे हिमाचल के मशहूर की- बोर्ड प्लेयर- राजीव शर्मा

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

कई दिनों से बिमार चल रहे हिमाचल के सबसे मशहूर की- बोर्ड प्लेयर राजीव शर्मा का सोमवार को IGMC शिमला में देहांत हो गया। कई दिनों तक IGMC  में दाखिल रहने के बाद उनका देहांत हुआ है।

जानकारी के अनुसार राजीव शर्मा एक ऐसा नाम था जो कि हिमाचल की संगीत की दुनिया में छाया रहा। हिमाचल में जब स्टेज की शुरुआत ही हई थी उस वक़्त के सबसे लोकप्रिय और जानकार की- बोर्ड प्लेयर थे। 90 के दशक से लेकर आज तक उन्होंने न जाने कितने स्टेज किये थे, एसा माना जाता है कि हिमाचल का शायद ही कोई ऐसा कलाकार रहा होगा जिसने उनके साथ काम न किया हो।

कहा जात है कि सभी उनकी कला के मुरीद थे सभी उनको बहुत स्नेह करते थे, पिछले काफी समय से उन्होंने स्टेज पर जाना कम कर दिया था लेकिन घर पर संगीत की शिक्षा आज भी वो निरन्तर देते रहते थे।