<p>शिमला के चिड़गांव तहसील के तहत पेजा में बुधवार को पब्बर नदी पार करते समय एक बुजुर्ग की झूला पुल (घुरुरु) से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे खशाधार गांव निवासी कृष्ण लाल (88) पब्बर नदी पर बने झूले की ट्रॉली में बैठकर नदी पार कर रहे थे। कृष्ण लाल ने पेजा गांव होते हुए खशाधार जाना था।</p>
<p>कृष्ण लाल झूले पर बैठकर नदी पार करने लगे कि अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। संतुलन खोने से कृष्ण लाल पब्बर नदी में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने कृष्ण लाल को नदी में गिरते देखा और बचाने का प्रयास किया, लेकिन बुजुर्ग नदी के तेज बहाव बह गया।</p>
<p>लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कृष्ण लाल का शव स्थानीय लोगों को पेजा के काफी दूर मांदली के समीप मिला। पुलिस थाना चिड़गांव के प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि झूले से काफी दूर शव को नदी से निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…