जमीनी विवाद को लेकर बाप ने बड़े बेटे संग मिलकर की छोटे बेटे की हत्या

मंडी के गोहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बाप ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर छोटे बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात सनथर गांव में पेश आई है। पुलिस ने मृतक के बाप को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मृतक का बड़ा भाई फरार है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 24 वर्षीय देशराज ने परिवार के सदस्यों के साथ जमीन बेचने की बात कही। लेकिन देशराज के पिता बालक राम और बड़े भाई खेम चंद ने इसका विरोध किया। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक आ गई।

बालक राम ने अपने बड़े बेटे खेम चंद के साथ मिलकर छोटे बेटे देशराज की डंडों से पीटाई शुरू कर दी। दोनों ने मिलकर देश राज को इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसके बाद शव को गांव के मुख्य रास्ते से घसीटते हुए ले गए और पास के नाले में जाकर शव को फेंक दिया।

सुबह जब गांव के लोगों ने रास्ते पर खून बिखरा देखा तो इसकी सूचना गोहर पंचायत की प्रधान और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो नाले के पास नग्न अवस्था में 24 वर्षीय देशराज का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर ही मृतक देशराज के पिता बालक राम को गिरफ्तार कर लिया है जबकि खेमचंद मौके से फरार बताया जा रहा है।

डीएसपी हेडर्क्वाटर हितेश लखनपाल एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सभी साक्ष्यों को जुटा रहे हैं। उन्होंने घटना की पुष्टि की है और कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। वहीं, इस मामले में रात को परिवार के सदस्यों के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आ रही है। इसके लिए सभी का मेडिकल भी करवाया जाएगा।

गोहर पंचायत की प्रधान पदमा देवी ने बताया कि गांव वालों की सूचना के आधार पर जानकारी मिली है और इसमें आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

3 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

3 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

4 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

4 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

5 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

6 hours ago