Follow Us:

10 किलो चूरापोस्त के साथ एक गिरफतार, भेजा तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

पी.चंद |

नालागढ़ पुलिस ने नशे की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफतार किया है। पुलिस ने आरोपी से निक्कूवाल में साढ़े 10 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी तस्कर अवैध नशे की सप्लाई बीबीएन के लिए करता था। पुलिस ने आरोपी को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और नशे का कारोबार करने वालों के तार कहां-कहां तक जुडे़ हैं, इस बात का भी पता लगाया जा रहा है।