कांगड़ा: 3 किलो भुक्की सहित एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

<p>कांगड़ा नारकोटिक्स की टीम ने एक व्यक्ति को 3 किलो 361 ग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स टीम ने दैनिक गश्त के दौरान व्यक्ति को गिरफतार किया। टीम ने इंदौरा नांगलिया चक्क के नजदीक खेल के मैदान के पास एक व्यक्ति को हाथ में बोरी पकडे़ हुए देखा।</p>

<p>जब नारकोटिक्स टीम ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो उसने भागने का प्रयास किया, जिस पर टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम ने जब उक्त व्यक्ति के हाथ में पकड़ी बोरी की तलाशी ली तो उसमें से 3 किलो 361 ग्राम भुक्की बरामद की गई।</p>

<p>इसके बाद टीम उसे चौकी ले आई जहां पुलिस ने आरोपी निवासी नांगलिया चक्क इंदौरा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी नूरपुर ने की है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1793).jpeg” style=”height:453px; width:896px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में उपचाराधीन

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

4 mins ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

38 mins ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

2 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

4 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

4 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

5 hours ago