Follow Us:

व्यास नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नही हो पाई है शिनाख्त

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत पंचायत चुदरेहड़ में ब्यास नदी के किनारे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है लेकिन उसकी उम्र करीब 30/35 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा भिजवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह राह चलते लोगों की नजर ब्यास किनारे पड़े एक अज्ञात व्यक्ति के शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम पंचायत चुदरेहड़ के उप प्रधान कौद चंद को दी ऐर उसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।