Follow Us:

ऊना: बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत

|

ऊना के अंब में कुठियाड़ी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान विमला देवी निवासी कुठियाडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। वहीं, बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह विमला देवी निवासी कुठियाडी अपने घर के समीप सड़क पर पैदल चली हुई थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक बाइक ने विमला देवी को हिट कर दिया। हादसे में वृद्ध महिला की मौके पर मौत हो गई।

डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक रमेश कुमार निवासी चंबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सौंप दिया है।