मंडी: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो , एक की मौत-तीन घायल

<p>मंडी जिले के विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर के गांव घटासनी से तीन सौ मीटर आगे मंडी की तरफ थाना पधर की सीमा पर एक टाटा सूमो गाड़ी (HP 01-D-3598) सड़क से नीचे करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गांव घटासनी में शादी समारोह से पधर की तरफ जा रहे थे।</p>

<p>घायलों को उचपार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर ले लाया गया है। मृतक की पहचान संजय कुमार (29) पुत्र देवराज गांव धरेड़ डाकघर झटींगरी तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। घायलों की पहचान सुरेंद्र कुमार (41) पुत्र बृजलाल गांव लखवान, प्रेम सिंह (30) पुत्र साधू राम गांव रोपड़ू, जनक राम (26) पुत्र महेंद्र सिंह गांव भटवाड़ी जिला मंडी के तौर पर हुई है।</p>

<p>पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी से शिमला में पूछताछ

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…

2 hours ago

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार

Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…

2 hours ago

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

3 hours ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

7 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

7 hours ago