सिरमौर: जंगल की आग ने ली बुजुर्ग की जान, PGI में तोड़ा दम

<p>सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र के तहत लाना बांका पंचायत के जंगल में दो दिन पहले भड़की भयंकर आग ने एक बुजुर्ग की जान ले ली है। जंगल में भड़की आग में फंसे अपने मवेशियों को बचाने के लिए आग के बीच कूदा बुजुर्ग बुरी तरह से जल गया था। पीजीआई में ईलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।</p>

<p>जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय चमेल सिंह ने पशुओं को तो आग से बाहर निकाल दिया। लेकिन, स्वयं को आग की लपटों से नहीं बचा पाए। चारों तरफ फैली आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह से जल गए थे। इसके बाद नाहन मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां उनका ईलाज के दौरान देहांत हो गया।</p>

<p>थाना प्रभारी वीरू अहमद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चमेल सिंह का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(54).png” style=”height:338px; width:670px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

27 mins ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

1 hour ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

2 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

2 hours ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

2 hours ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

2 hours ago