Follow Us:

कुल्लू में एक व्यक्ति 1 किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार

पी. चंद |

हिमाचल में नशा तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब कुल्लू में एक व्यक्ति से 1 किलो से अधिक चरस बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार पतलीकुहल पुलिस की टीम ने सोमवन लिंक रोड बटाहर के पास पैट्रोलिंग और नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान देर रात करीब 12.45 बजे एक व्यक्ति बथार की तरफ से सोमवन की तरफ आ रहा था। पुलिस ने उसे शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके पास 1 किलो 600 ग्राम चरस बरामद की गई।

व्यक्ति की पहचान केहर सिंह उम्र 53 साल पुत्र सेस राम निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है। व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।