Follow Us:

शिमला: नाकोड़ा में गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत-2 घायल

पी. चंद, शिमला |

शिमला के उपमंडल चौपाल  के नाकोड़ा पुल के पास बुधवार शाम एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गाड़ी में तीन ही लोग सवार बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान मंगतराम गांव क्यारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 6 बजे एक पिकअप नंबर ( HP 63 6949) नाकोड़ा पुल के पास अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को और घायलों को खाई से बाहर निकाला।

इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक अन्य व्यक्ति ने गाड़ी से छलांग लगा दी। हालांकि उसे भी चोटें आई हैं। घायलों की पहचान अजू चालक पुत्र रामलाल गांव क्यारी और चंद्रेश्वर पुत्र रामलाल गांव क्यारी के रूप में हुई है। DSP चौपाल संतोष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।