दर्दनाकः करसोग में मकान में आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति

<p>मंडी जिले के करसोग उपमंडल में मंगलवार को एक मकान में लगी आग में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। मकान भी जलकर खाक हो गया। तहसीलदार करसोग राजेंद्र ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम पंचायत थर्मी के गांव कमांद में झांसी लाल पुत्र कुंडी लाल के मकान में अचानक आग भड़क गई।&nbsp;</p>

<p>चार कमरों के दो मंजिला स्लेट पोश मकान में लकड़ी आदि ज्यादा होने के कारण आग ने तुरंत भयानक रूप ले लिया जिससे झांसी लाल भी इसी आग में जिंदा जल गया। मकान भी जलकर पूरी तरह से राख के ढेर में बदल गया। गांव वालों ने अग्निशमक के मदद से जब तक आग पर काबू पाया तब तक झांसी लाल मकान के साथ साथ राख के ढेर में बदल चुका था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।&nbsp;</p>

<p>तहसीलदार ने बताया कि प्रभावित परिवार को फौरी तौर पर 15 हजार रूपए की मदद दी गई है। करसोग थाना पुलिस ने भी मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago