<p>सोलन के चंबाघाट में 8 साल के मासूम प्रांजल के लिए दुपट्टा का झूला मौत का फंदा बन गया। घर के कमरे में चौथी क्लास में पढने वाला प्रांजल दुपट्टे का झूला बनाकर खेल रहा था। तभी झूलते हुए दुपट्टा उसके गले में फंस गया और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मां साथ लगते कमरे में काम में व्यस्त थी। जब वह कमरे में पहुंची तो उसने देखा कि उनके बेटे की गर्दन दुपट्टे से लिपटी हुई थी।</p>
<p>इसके बाद प्रांजल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि करते हुए चौकी इंचार्ज सुनिता वर्मा ने बताया कि प्रांजल के पिता ने पुलिस को जानकारी दी है कि झूलते हुए दुपट्टा बच्चे के गले में फंस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।</p>
<p> </p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…