Follow Us:

पाकिस्‍तान ने किया संघर्ष विराम की अवहेलना, जम्मू में गोलियां चलाईं, जवान घायल

desk |

जम्मू: सीमा पर पाकिस्‍तान के नापाक हौसले बुलंद होते जा रहे है। मंगलवार देर रात पाकिस्तानी सैनिकों संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू सीमा पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलियां बरसाई। इसमें सीमा सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि BSF के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। लेकिन, अभी यह पता नहीं चल सका है कि इससे पाकिस्तान को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं। रात करीब दो बजकर 35 मिनट पर सीमा पार से बिना उकसावे के अखनूर इलाके में गोलीबारी की गई, जिसका BSF ने माकूल जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में BSF का एक जवान घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि जवान हाई अलर्ट पर हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी 2021 को संघर्ष विराम समझौते को नवीनीकृत किया था और उसके बाद से दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं यदा-कदा ही हुईं हैं।