Follow Us:

पालमपुर: दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, 7 घायल

समाचार फर्स्ट |

पालमपुर के सौरभ वन विहार बंदला कंडी पुल के पास एक महिंद्रा एक्सयूवी के खाई में गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य बच्ची समेत लोग घायल हुए है। घायलों का पालमपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा बुधवार देर शाम पेश आया है। हादसे का पता चलते ही एसडीएम पंकज शर्मा और डीएसपी विकास धीमान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बैजनाथ उपमंडल के थारू गांव से एक परिवार के सदस्य कंडी के निकट धरेढ़ में महिंद्रा एक्सयूवी में सवार होकर एक समारोह में जा रहें थे। इसी दौरान गाड़ी जब धरेड़ गांव के लिए मुड़ी तो वहां पर चालक के नियंत्रण खोने से वह गहरी खाई में गिर गई। ग्राम पंचायत थला के पूर्व प्रधान कुलदीप कपूर ने बताया कि उन्हें करीब साढ़े छह बजे के करीब दो युवाओं ने दुर्घटना के बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद पुलिस प्रशासन को मौके पर सूचना दी और स्थानीय युवाओं की मदद घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

अस्पताल में सीमा देवी पत्नी दीपू और कुमकुम की मौत हो गई। जबकि गाड़ी में बैठे संजय कुमार, कर्ण, निन्मो, राकेश, सुनाया, अजय और दीपू घायल हो गए है। यह सभी गांव ठारा के रहने वाले हैं। हादसे का पता चलते ही प्रशासन ने अस्पताल में पहुंच कर मृतकों के परिजनों और घायलों के फौरी राहत दे दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि कंडी पुल के पास धरेड़ को जा रही गाड़ी में एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई है। जबकि हादसे में सात लोग घायल गए है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 30-30 हजार फौरी राहत दे दी है। जबकि अन्य घायलों उनकी हालत देख राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि 48 घंटे तक घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।