Follow Us:

सोलनः नालागढ़ में बच्चा चोर गिरोह से फैली दहशत, 5 बच्चे लापता

पी. चंद |

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में बच्चा चोर गिरोह से दहशत का माहौल पैदा हो गया है। यहां कंगनवाल गांव से एक प्रवासी परिवार के 5 बच्चे लापता हो गए हैं। बच्चे कंगनवाल गांव से थोड़ी दूरी पर शिव मंदिर में माथा टेकने गए थे और अभी तक वापिस घर लौट कर नहीं आए।

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में बीते 20 दिनों से बच्चा चोर गिरोह की दहशत हर गांव में फैली हुई है। इसके लिए लोग पहरे लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना बच्चा है कि पांचों बच्चों को चोर गिरोह के सदस्यों ने उठाया है। 5 बच्चों में से 3 लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। परिवार सदमे में रो-रोकर हाल बेहाल हैं। पीड़ित परिवार द्वारा नालागढ़ पुलिस थाना को सूचित किया गया है।  पुलिस बच्चों की तलाश कर रही है।