Follow Us:

पांवटा साहिब: फैक्टरी में काम कर रहे व्यक्ति पर गिरा पिघला हुआ लोहा, मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पांवटा साहिब में एक उद्योग में काम कर रहे युवक पर गरम लाहसा ग़िरने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति किसी लोहे की फैक्ट्री में काम कर रहा था कि इस दौरान वे पिघले हुए लोहे से झुलस गया। मौके पर बाकी कर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि व्यक्ति का शरीर पूरी तरह झुलस चुका था। मृतक की पहचान 20 वर्षीय कर्मी यूपी लखीमपुर खेरी का रहने वाला था। बीती रात को ये सारा वाक्या पेश आया है। डॉक्टर राजीव चौहान ने बताया की रात करीब 4 बजे के आसपास एक व्यक्ति को लाया गया था, उसका शरीर झुलसने के कारण उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम किया जा रहा है इसके बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।