पांवटा साहिब: पति ने भरी बारात के बीच पत्नी को पीटा, मारपीट की घटना CCTV में कैद

पांवटा साहिब की एक महिला ने अपने पति पर एक शादी समारोह के दौरान भरी बरात के बीच मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने बिना उसे तलाक दिए दूसरी शादी कर रखी है और उसी चक्कर में वह हर स्थान पर उसके और उसके बेटे के साथ मारपीट और बदसलूकी करता है। पिछले करीब 14 वर्षो से महिला न्याय की गुहार लगा रही है।

पीड़ित महिला ममता शर्मा ने अपने पती मनोज शर्मा के खिलाफ पांवटा साहिब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि बीते सोमवार की रात जब वह धर्मशाला में अपने चाचा ससुर की बेटी के शादी समारोह में गई थी। इस दौरान वहां उसके पति ने उसके और उसके बेटे के साथ सभी के सामने मारपीट की और अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। शादी समारोह में जब उसके पति ने उसे मारा तो सह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने 2015 में उससे तलाक के लिए कोर्ट में केस दिया था और फैसला महिला के हक में आया था। अदालत ने पति को उसे अपने साथ रखने का आदेश दिया था। लेकिन उसके बाद से उसके पति ने उसे अलग कर दिया और अपने हाल पर छोड़ दिया। महिला ने बताया कि अब जब कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर हम उसे नज़र आते हैं तो वह उसके साथ मारपीट शुरू कर देता है। महिला ने बेरहम पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर लेने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं उसके पति ने उसके नाम का फर्जी राशन कार्ड बनवा रखा है जिससे वह हर महीने डीपो से राशन भी ले जाता है। आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला और उसके बच्चे काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

इसके अलावा पीड़ित महिला ने बताया कि पिछले करीब 14 वर्षो से वह इसी तरह जुल्म सहती आ रही है। और दर्जनों बार पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराकर मेडिकल भी करा चुकी है परंतु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। पीड़ित महिला ने साल 2018 में राज्य महिला आयोग के समक्ष भी अपनी यह समस्या रखी थी परंतु वहां से भी कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित ममता शर्मा ने आरोप लगाया कि उसके पति मनोज शर्मा ने कई बार लिखित रूप में भी कोर्ट के आदेश के अनुसार उसे खर्चा दिए जाने के वादे किए परंतु आज तक कभी उसे और उसके बच्चों को उनका हक नहीं मिला है। अब पीड़ित महिला ने इस मारपीट से तंग आकर पुनः पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और इंसाफ की गुहार लगाई है। इसके साथ ही पीड़ित महिला ने पीस ऑफ इंडिया संस्था से भी उसे इंसाफ दिलाने की मदद मांगी है।

ममता शर्मा ने बताया के जिस दिन से यह घटना हुई है उसके बाद से उसका पति उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसके लिए उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस और सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस और ध्यान दिया जाए और उसे इंसाफ दिलाया जाए। वहीं, पीस ऑफ इंडिया की जिला अध्यक्ष वी नागौर ने बताया के यह पूरा मामला उनके सामने हुआ था जब महिला के पति ने बीच बारात में उसे थप्पड़ मारा था। इसके बाद उन्होंने उन्हें समझाने की कोशिश की मगर वह उन्हें भी धमकाने लगा और भला बुरा कहने लगा था। पीस ऑफ इंडिया की जिला अध्यक्ष वीणा गौर ने बताया कि वह इस महिला के साथ खड़े हैं और इसे इंसाफ दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

51 mins ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

1 hour ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

4 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

4 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

5 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

18 hours ago