Follow Us:

पांवटा साहिब : बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

नवनीत बत्ता |

पांवटा साहिब में मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है। मृतक की पहचान विनोद कुमार (40) निवासी गिरी नगर पांवटा साहिब के रूप में हुई है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के बाकुआ गांव के पास जामनी वाला रोड पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बाइक सवार का इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।