<p>पांवटा साहिब में शिलाई मार्ग पर सतौन के पास कच्ची डांग पर बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पति पत्नी और दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा ले जाया गया। जहां दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान करनाल निवासी कर्मवीर उनकी पत्नी पूजा, बेटी वंशिका (3) और अर्चिता (5) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार कर्मवीर का परिवार बाइक पर सवार होकर करनाल से सतौन अपने रिश्तेदार के यहां आए थे और हादसे के समय वह अपने घर करनाल वापस लौट रहे थे। इसी बीच पांवटा सहिब से शिलाई की तरफ जा रही निजी बस नंबर एचपी 17 A 4210 के बीच कच्ची ढ़ांग के पास दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति और उनकी दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए पांवटा अस्पलात लाया गया जहां से प्रथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है।</p>
<p> </p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…