पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर दरकी पहाड़ी, यातायात ठप

<p>बीते कुछ दिनों में हुई बारिश- बर्फबारी के बाद कहीं हिमस्खलन तो कई जगहों पर भूस्खलन की समस्या भी बढ़ गई है। शनिवार को पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर पहाड़ी खिसकने से पहिए जाम हो गए हैं। पिछले 5 घंटे से नेशनल हाइवे बंद होने से इस मार्ग पर लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं हैं।</p>

<p>बता दें कि पहाड़ी खिसकने के चलते शिलाई, रोहनाट, हरिपुरधार और पांवटा साहिब की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। साथ ही विभाग की ओर से मार्ग को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।</p>

<p>गौरतलब है कि गुरूवार को भारी बर्फबारी के बीच लाहौल घाटी में हिमखंड गिरने से भागा नदी का बहाव रुक गया था। इस इलाके में 19 जनवरी से लगातार बर्फबारी हो रही थी। साथ ही वहां कई इलाकों में अब तक 60 से 90 सेंटीमीटर तक बर्फ गिर चुकी है। हिमखंड गिरते हुए प्रत्यक्ष देखने वाले गौशाल निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि तांदी संगम से महज 500 मीटर दूर हिमखंड गिरने से भागा नदी का बहाव पूरी तरह रुक गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

13 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

13 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

13 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

13 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

13 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

13 hours ago