Follow Us:

पेपर लीक मामला: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

हिमाचल पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को बुधवार को कांगड़ा में शिखा लखनपाल की अदालत में पेश किया गया

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को बुधवार को कांगड़ा में शिखा लखनपाल की अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी संजय कुमार (21) को पुलिस रिमांड पर भेजा गया। संजय कुमार को 13 मई को दोबारा से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वहीं, अन्य आरोपियों में मुनीश कुमार (21) मनी चौधरी (21), गौरव (23), विजय किशोर उर्फ अरुण (47) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इन सभी की अगली पेशी 24 मई को होगी। इसके अलावा 4 अन्य आरोपियों को भी 13 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।