Follow Us:

कुल्लू के फ्लाईन में पैराग्लाइड हुआ हादसे का शिकार, 2 घायल

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू जिला के फ्लाईन में एक पैराग्लाइड दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें गाईड के साथ साथ बिहार का एक पर्यटक भी घायल हुआ है। दोनों को घायल अवस्था में कुल्लू पहुंचाया गया जहां उनका उपचार निजी सिटी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान पैराग्लाइड पायलट नारायण और बिहार के पर्यटक दया नंद (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसा उस समय हुआ जब बिहार के पर्यटक को पैराग्लाइडर पायलट फ्लाईन नामक टेकअप प्वाईंट से उड़ान भर रहा था। इसी बीच उड़ान भरते ही पैराग्लाइडर अनियंत्रित हो गया। जिसके चलते पर्यटक और पायलेट दोनों ही पैराग्लाइडर के साथ गिर गए। आसपास के लोगों ने दोनों को रैस्क्यू किया और कुल्लू पहुंचाया जहां दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है। पयर्टक की इस घटना में बाजू टूट गई है और शरीर के अन्य भागों में भी चोटें पहुंची है। गौरतलब है कि यहां पहले भी कई बार पैराग्लाइडर हादसे का शिकार हो चुके हैं। जिस कारण कई पर्यटकों की जान भी जा चुकी है।