Follow Us:

पैराग्लाइंडिंग के दौरान क्रैश हुई उड़ान, गाजियाबाद के पर्यटक की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मनाली पहुंचे एक सैलानी को पता नहीं था कि ऐडवेंचर का खेल उसकी जिंदगी ही छीन लेगा। वीरवार को सोलंगनाला में पैराग्लाइडर की उड़ान दुर्घटानाग्रस्त हो जाने से एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि पायलट बुरी तरह घायल हो गया। पायलट की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मंडी रैफर कर दिया गया।  

जानकारी के मुताबिक मृतक पर्यटक गाजियाबाद (यूपी) का रहने वाला था। उसकी पहचान प्रशांत (27) के रूप में हुई है। जबकि घायल पायलट कानाम सुंदर महंत बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना लैंडिंग के वक्त हुई। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। लेकिन, मनाली मिशन अस्पताल पहुंचे दोनों में से पर्यटक ने दम तोड़ दिया।

डी.एस.पी. मनाली शेर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।