बिलासपुर में ढाई किलो चरस सहित व्यक्ति गिरफ्तार

<p>जिला बिलासपुर में चरस की बड़ी खेप पकड़ने का मामला सामने आय़ा है। जानकारी के अनुसार पहले पकड़ी डेढ़ किलो की खेप के बाद अब दोबारा बिलासपुर की एसआईयू टीम ने 2 किलो 506 ग्राम चरस पकड़ने में सफलता पाई है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़ मनाली के गंभर पुल समीप पकड़ी चरस की यह बड़ी खेप एक पिकअप गाड़ी से बरामद की गई है। पकड़ा गया आरोपी व्यक्ति राम लाल पुत्र सेंस राम जिला कुल्लू का रहने वाला है।</p>

<p>यह व्यक्ति पिकअप गाड़ी में कुल्लू से किरतपुर की तरफ जा रहा था। लेकिन जब सुरक्षा शाखा टीम के प्रभारी सुरेन्द्र कुमार के साथ मौजूद उनकी टीम के बाबू राम और प्रदीप कुमार ने गंभर पुल के पास गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका तो चालक घबरा गया और पुलिस ने जब&nbsp; गाड़ी की गहनता से तलाशी ली तो गाड़ी में 2 किलो 506 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस चरस की&nbsp; कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 6 लाख रु के आस पास बताई जा रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6444).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

1 hour ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

1 hour ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

2 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

2 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

4 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

5 hours ago