<p>जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के चेथर के पास एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार चैथर के चुहारी निवासी 68 वर्षीय दुनी चंद रात को जब पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकला तो वह घर के साथ लगते एक डंगे से करीब 20 फुट नीचे जा गिरा। जिससे उसके सिर पर चोटें पहुंची और उसकी मौत हो गई है।</p>
<p>परिजनों ने उसे सुबह गिरा हुआ देखा तो बंजार अस्पताल लाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।</p>
<p>एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।</p>
<p> </p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…