Follow Us:

ऊनाः व्यक्ति ने निगला ज़हर, मौत

रविन्दर, ऊना |

जिला ऊना के अंब में व्यक्ति की ज़हर निगलने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक  की पहचान 38 साल संजय कुमार निवासी गांव प्रंब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार संजय कुमार अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। बताया जा रहा जा है कि उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। जिसके चलते उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उधर, एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज़ किए जा रहे हैं।