<p>जिला कुल्लू के दूर दराज क्षेत्र अरसू में एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। ये हादसा देर रात को पेश आया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को निरमंड अस्पताल पहुंचाया गया है जहां शव का पोस्टमार्टम होगा।</p>
<p>निरमंड थाना प्रभारी कर्म चंद ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों का भी पता लगाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान धार व्यूणी निवासी दीप राम (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…