किन्नौरः सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी पिकअप, 2 युवकों की मौत

<p>जिला किन्नौर में एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसा सांगला -छितकुल मार्ग पर सुशांग के पास हुआ है। यहां एक पिकअप नंबर (HP-2020-1938) सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।</p>

<p>जानकारी के अनुसार देर रात को जब दोनों युवक पिकअप में सांगला की ओर वापस जा रहे थे तो आचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, आईटीबीपी के जवानों और सांगला पुलिस की टीम ने शवों को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सांगला आस्पताल पहुंचाया।</p>

<p>वहीं, एसपी किन्नौर ने बताया कि देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। मृतकों की पहचान रोहड़ू निवासी नवजीत उम्र 22 पुत्र ज्ञान सिंह, कुलदीप उम्र 23 पुत्र मिडू राम निवासी जाबली शिमला के रुप में हुई है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(7290).jpeg” style=”height:78px; width:640px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

13 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

13 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

13 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

13 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

13 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

13 hours ago