क्राइम/हादसा

नगरोटा बगवां की दुकान में आगजनी का आरोपी गिरफ्तार, समलोटी का निकला युवक

कांगड़ा के नगरोटा बगवां में हार्डवेयर की दुकान में हुई आगजनी की घटना का आरोपी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की एसआईटी टीम ने सीसीटीवी की मदद और बाकी तथ्यों के आधार पर पता लगाया कि आग युवक ने लगाई थी। ये 21 वर्षीय युवक पहले दुकान में ही काम करता था। नौकरी छोड़ने के बाद इस युवक ने रंजिश निकालने के चक्कर में दुकान में आग लगा दी। ये युवक नगरोटा बगवां के समलोटी का रहने वाला है।

पुलिस टीम ने युवक को मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन के बाद गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद युवक ने ये स्वीकार कर लिया है कि आग उसी ने लगाई थी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में नगरोटा बगवां की जनता ने भी साथ दिया औऱ साइबर एक्सपर्ट से भी मदद ली गई थी। आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ बिट्टू निवासी समलोटी के रूप में हुई है। अभी आगामी जांच चल रही है जिसके बाद सारा मामला साफ़ हो पाएगा।

आपको बता दें कि नगरोटा बगवां के कुछ दिन पहले ही हार्डवेयर की दुकान में आग लगी थी। इस आगजनी में करोड़ों का नुकसान हुआ था।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी का भाजपा पर निशाना

हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी का भाजपा पर निशाना, बोले : भाजपा ने पहले…

25 mins ago

घणाहटी की भावना ने बारहवीं के परीक्षा परिणाम में हासिल किया दसवां रैंक

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. हर…

2 hours ago

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं: राजीव भारद्वाज

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज कांग्रेस के…

3 hours ago

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

19 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

19 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

19 hours ago