इंडिया

भारत में बढ़ने लगी सख्तियां, विदेश से आने वाले यात्री 10 दिन रहेंगे आइसोलेट

विदेश में फैलते कोरोना संक्रमण से भारत में अब सख्तियां बढ़ सकती है। इस संबंध में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच बैठक हुई है जिसमें निर्णय लिया गया है कि सभी यात्री एयरपोर्ट पर जांच पड़ताल के बाद वह करीब 10 दिन तक घर पर आइसोलेट रहेंगे। विदेश से आने वाले यात्री अब स्वास्थ्य विभाग के राडार पर रहेंगे। इस दौरान कोई भी लक्षण नजर आने पर स्वास्थ्य विभाग उनकी जांच कराएगा।

इसके साथ ही विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग और जांच होगी। जांच में यदि संक्रमण मिलता है तो मरीज को अस्पताल या फिर होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। मरीज के नमूने की जीन सिक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। अफ्रीका में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन मिलने के बाद यूपी में भी सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के बीच बैठक में यात्रियों की जांच की गाइडलाइन तय की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है विदेश से आने वाले यात्रियों का पासपोर्ट की भी पड़ताल एयरपोर्ट अथॉरिटी करेगा। पासपोर्ट जांच के दौरान यह साफ हो सकेगा कि यात्री ने एक माह के दौरान संक्रमित देशों की यात्रा तो नहीं की है। पासपोर्ट से पुष्टि होने बाद उन यात्रियों को क्वारंटीन किया जाएगा। आठवें दिन उनकी दोबारा जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद यात्री को छोड़ा जाएगा। आपको बता दें कि विदेश में कई देशों में कोरोना की ओमिक्रोन लहर एक्टिव है जिसके चलते भारत में भी सख़्ती बढ़ने लगी है।

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

7 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

7 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

7 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

7 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

10 hours ago