हिमाचल

रोहड़ू के पीयूष को मिला नौसेना में कमीशन, हिमाचल के 7 युवाओं के नाम

केरल के एज़िमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी की पासिंग आऊट परेड में हिमाचल के 7 युवाओं को भी कमीशन मिला है। इनमें शिमला जिले के रोहड़ू तहसील के बटाडी़ (अढा़ल) गांव के पीयूष भारद्वाज ने भी सब लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया, जिसको लेकर जिले में खुशी की लहर है।

पीयूष भारद्वाज ने प्राथमिक शिक्षा डी.ए.वी स्कूल, सरस्वती नगर से पूरी की है और उसके पश्चात सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में 2010 में प्रवेश कर 12वीं कक्षा पास की। 2017 में उनका भारतीय नौसेना के लिए चयन हुआ और चार साल के कड़े परिश्रम व प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें कमीशन मिला है। पीयूष के पिता सतीश भारद्वाज कृषि उपनिदेशालय शिमला और माता प्रवीण भारद्वाज डी.ए.वी स्कूल सरस्वती नगर में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

अपनी सफलता का श्रेय पीयूष ने उनके दादा, अभिभावकों, गुरुजनों और भाई मेजर चिराग भारद्वाज को दिया है। परेड की मुख्य अतिथि पहली बार किसी अन्य देश से यानी मालदीव की महिला रक्षा मंत्री मारिया अहमद रहेंगी।

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

15 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

16 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

16 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

16 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

16 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

19 hours ago