Follow Us:

चंबा पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 1 किलो 400 ग्राम चरस सहित 2 गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चंबा स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल की टीम ने सोमवार देर शाम नकरोड़ के पास चरस की बड़ी खेप बरामद की है। इस दौरान दो तस्कर टीम के हत्थे चढ़े हैं। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई है।

बहरहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को नाके के दौरान चरस तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। पुलिस ने दो लोगों को शक के आधार पर रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के बैग से 1 किलो 400 ग्राम चरस बरामद की गई।

मामले की पुष्टि एएसपी चंबा रमन शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स टीम ने नाके के दौरान दो लोगों को चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को मंगलवार को आगामी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।