<p>जिला ऊना के तहत रैंसरी में पुलिस ने कार सवार 2 युवकों से चरस बरामद की है। युवकों की पहचान हैप्पी निवासी दोबड, बंगाणा और दीक्षांत निवासी भोरंज हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 240 ग्राम चरस हासिल किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की एसआईयू टीम ने शनिवार देर शाम रैंसरी में नाकेबंदी कर रखी थी।</p>
<p>इसी दौरान पुलिस ने (HP- 74 5317) आल्टो कार को रोक तलाशी ली। जांच के दौरान युवकों के पास से 240 ग्राम चरस बरामद किया। पूछताछ के दौरान युवकों ने अपनी पहचान हैप्पी निवासी दोबड, बंगाणा और दीक्षांत निवासी भोरंज हमीरपुर के रूप में बताई। डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी को भी कब्ज़े में ले लिया है।</p>
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…