Follow Us:

चम्बा: 900 ग्राम चरस सहित तस्कर गिरफ्तार

मृत्युंजय पुरी |

चंबा को चरस मुक्त करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत मंगलवार को चंबा पुलिस की SIU ने चंबा के धरवाला में चूडी पुल के पास नाकाबंदी दौरान एक व्यक्ति से 906 ग्राम चरस पकड़ने में सफलता हासिल की। मिली जानकारी अनुसार पुलिस की SIU की टीम ने धरवाला मे चूड़ी पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी,कि सुबह 8:30 बजे के करीब पुलिस ने लिल्ह से चंबा जा रही हिमाचल परिवहन निगम की बस  में चेकिंग की।

इस दौरान पुलिस को देख कर एक व्यक्ति अचानक घबरा गया जिस कारण शक के आधार पर पुलिस ने उस व्यक्ति के बैग से 906 ग्राम चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है।  यह व्यक्ति कुलदीप कुमार पुत्र व्यास गांव छत्तकड डाकघर प्रीणा उप तहसील धरवाला जिला चंबा का बताया जा रहा है। जिस पर SIU ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।और मादक द्रव्यों के अधिनियम की धारा 20 के तहत भरमौर थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।